फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पांच साल में बने शौचालयों की होंगी जांच

पांच साल में बने शौचालयों की होंगी जांच

Fri, 02 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पांच साल में बने शौचालयों की होंगी जांच
मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने शौचालय निर्माण में होने वाली धांधलियों पर गंभीर रुख अपनाया है। शौचालय निर्माण के सत्यापन का कार्य कराने की मुहिम चलाई जाएगी। यह सत्यापन गांवों में चौपाल लगाकर इन शौचालयों का सत्यापन किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी से जनपद के सारे गांवों में बने शौचालयों का विवरण मांगा गया है। इनकी नए सिरे से जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय को निर्देश दिया है कि जनपद में 2012 से 2017 एवं जनवरी 2018 तक में जितने भी शौचालयों का निर्माण हो चुका है। इस शौचालयों का ग्रामवार पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएं। डीएम ने निर्देश दिया है कि शौचालयों के लाभार्थियों के नाम सहित तथा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक पंचायत अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त दो प्रतियों में विवरण तैयार कराए जाएं। लाभार्थियों के विवरण की एक प्रति ट्रेजरी में जमा कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है जबकि एक प्रति जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करने को कहा है। डीएम ने कहा है कि इस विवरण के अनुसार ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर इसका सत्यापन कराया जाएगा। डीएम ने हिदायत दी है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की गयी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed