फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कांग्रेस करेगी तहसील का घेराव

कांग्रेस करेगी तहसील का घेराव

Tue, 19 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस करेगी तहसील का घेराव
तहसील क्षेत्र में कई समस्याओं के निराकरण में हीला हवाली करने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और तहसील और उपजिलाधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता 2 जनवरी को तहसील पर घेराव और धरना प्रदर्शन करने करेंगे।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा समस्याओं के बाबत उपजिलाधिकारी से वार्ता के दौरान बहस होने के बाद कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं की आपातकालीन बैठक के बाद घेराव और प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। इस बारे में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और वरिष्ठ नेता वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि तहसील के दर्जनों लोगों ने शिकायत किया है कि उपजिलाधिकारी कार्यालय में कई कार्यों की फ़ाइल का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। खलिसा गांव और मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में कांग्रेस कार्यकर्तायों द्वारा पैमाइश करने की प्रार्थना पत्र पर न्याय नहीं किया गया। इसको लेकर जब कांग्रेस कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी से मिलने गए तो उनके द्वारा न्याय नहीं किया गया। तहसील दिवस पर आये मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष भी समस्या उठाया गया, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। बैठक में प्रमुख रूप से मुनीर खान, छोटेलाल, बिकायल प्रसाद, अश्वनी राय, मुकेश यादव, सदाशिव राय, रणधीर सिंह, संजय सिंह, पप्पू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed