फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही जयकारे से गूंज उठा वातावरण

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही जयकारे से गूंज उठा वातावरण

Tue, 15 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही जयकारे से गूंज उठा वातावरण
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भगवान कृष्ण के जन्म दिवस का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजते ही शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया। जिले के कई स्थानों पर जन्माष्टमी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के शीतला माता धाम, मठिया टोला शिवाला, औरंगाबाद, कैलाशपुरी मंदिर, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, पावर हाउस कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर, बाबा बिहारी दास मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई है। इसके अलावा मोहल्लों में भगवान कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई है।शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म पर्व जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण का जन्म होते ही शंख नगाड़ों, घंटा घडिय़ालों की ध्वनियों के बीच गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। मंगलगीतों व सोहर गानों से माहौल भक्तिमय रहा। अमिला संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगरपंचायत अमिला सहित क्षेत्र के बोझी, भटमीला, मांदी सिपाह, अमिला रेलवे स्टेशन, बाबा थानी दास सहित विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में परंपरागत डोल राधाकृष्ण की झांकी से सजी पूरे नगर में निकली। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर प्रसाद चढाया। वही क़स्बा में परंपरागत डोल पर राधाकृष्ण से सजी झांकी बैंड बाजो के साथ समूचा नगर भ्रमण करते हुए राधाकृष्ण की जय कारा का नारा लगाते हुए आगे बढ रहे थे नगरवासी ।वहीं नगरवासी श्रद्धा पुर्वक झांकी के समक्ष् प्रसाद अगरबत्ती धार चढा रहे थे। विभिन्न मंदिर व सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण के दौरान सजाई गई झांकियो के यहां कुछ समय तक रूक कर कीर्तन कलाकारों द्वारा समसामयिक गीतों की प्रस्तुति की। रात के 12 बजते ही शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया। प्रमुख कलाकार स्वामीनाथ त्रिपाठी,बबलू पटवा,मारकण्डेय शर्मा,हीरालाल,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed