{"_id":"595fd11c4f1c1b7f658b467d","slug":"171499451676-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न में नौ को किया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न में नौ को किया नामजद
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाने में गुरुवार को दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों को आरोपित किया। साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाली नीतू गुप्ता हलधरपुर थाने के चकरा जमदरा गांव निवासी राजीव की पत्नी है। उसने दर्ज मामले में पति राजीव पुत्र गोपाल के साथ सुसुर गोपाल, मंटू, सोनू, अनिल सहित नौ लोगों को आरोपित किया। पीड़िता ने बताया कि शादी में मांग के अनुसार दहेज न मिलने पर उसके पति सहित परिवार के लोग उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। बाद में एक लाख रुपये की मांग करने लगें। रुपया न मिलने पर आरोपियों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को दहेज उत्पीड़न की धारा में दर्ज किया।