फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   17 government secondary schools will get tablets

Mau News: 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिलेगा टैबलेट

Sun, 14 Sep 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
17 government secondary schools will get tablets
मऊ। जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को योजनाओं की निगरानी के लिए टैबलेट दिया जाएगा। टैबलेट मिलने से पठन-पाठन में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

इसका प्रयोग विद्यालय के अकादमिक कार्यों के लिए किया जाएगा। उपस्थिति से लेकर छात्रवृत्ति तक हर रिकॉर्ड अपडेट रहने से छात्रों को सरकारी सुविधाएं मिलने में आसानी होगी।
जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन की तरफ से माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जहां राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं छात्रों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास चलाए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत विद्यालय को एक-एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से विद्यार्थियों का अपार आइडी और अन्य रिकॉर्ड अपडेट करने में आसानी होगी। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को राहत मिलेगी। छात्र छात्राओं के नाम, अभिभावक का विवरण और उपस्थिति टैबलेट में भरी जा सकेगी।

इससे छात्रवृत्ति की प्रक्रिया तेज और सुगम होगी। समस्त विवरण डिजिटल रूप में रखने से काम में आसानी के साथ-साथ पारदर्शिता भी बढेगी।
अधिकारियों की मानें तो टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का समय-समय पर आकलन होगा। दीक्षा एप पर उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed