{"_id":"5c91304ebdec22143c034d1b","slug":"161553018958-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में लोगों को भयमुक्त मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रानीपुर तथा मधुबन, रतनपुरा में पुलिस ने रूट मार्च निकाला। जो कि क्षेत्र के मुख्य बाजारों तथा मुख्य मार्गों से होकर निकला।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार मंगलवार को एसडीएम अतुल वत्स और क्षेत्राधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में खुरहट बाजार से मार्च निकाला गया। खीरखाद, पलिया बाजार, रानीपुर बाजार, पिरुआ, खिरिया, बस्ती, मिर्जापुर, काझा बाजार, पड़री, फतेहपुर होते हुए रानीपुर थाने पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान एसडीएम ने लोगों से चुनाव में निर्भीक होकर मतदान की अपील की। किसी भी समस्या में तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान थानाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार एसडीएम निरंकार सिंह के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों से मतदान जरूर करने का आह्वान किया गया। साथ ही कहा कि अगर किसी दल द्वारा वोट के बाबत जोर जबरदस्ती या दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। मार्च मधुबन थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सहित दरगाह ,मर्यादपुर, दुबारी, सिपाह इब्राहिमाबाद से निकाला गया। इस मौके पर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह आदि रहे। रतनपुरा संवाददाता के सीओ श्वेता आशूतोष ओझा के नेतृत्व में ब्लाक के रतनपुरा बाजार में मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
घोसी: क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल एवं प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। जो कि मझवारा मोड़ से मधुबन मोड़ तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने चेताया कि अराजक तत्व अपने में सुधार लाये अन्यथा उनके साथ सख्ती से निपटा जायेगा। वहीं अराजक तत्वों का चिह्निीकरण कर लिया गया है, जल्द ही उनके साथ कार्यवाई की जायेगी।