फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जिले में बनाए गए है 1754 बूथ

जिले में बनाए गए है 1754 बूथ

Sun, 10 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिले में बनाए गए है 1754 बूथ
आदर्श अचार संहिता की घोषणा से पूर्व ही जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को पूरा कर लिया था, इस दौरान घोसी लोक सभा में मौजूद 16 लाख 17 हजार 776 मतदाताओं की सुविधा के लिए 893 मतदान केंद्रों पर 1754 बूथ बनाए गए है।
विज्ञापन

बताते चले मऊ जिले के चारों विधान सभा को मिलाकर 2520517 की आबादी है, इसमें 12 लाख 74 हजार पांच सौ 47 पुरूषों की तथा 12 लाख 45 हजार 970 महिलाएं है। इसमें 16 लाख 17हजार 776 मतदाता है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 867235 तो महिला मतदाताओं की संख्या 750453 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 88 है। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष के बीच मतदाताओं की संख्या 17 हजार तीन सौ 10 है। 16 लाख 17 हजार 776 मतदाताओं में 61 हजार 860 नए मतदाता है, जिनका नाम मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बढा है। इन वोटरों की सुविधा के लिए जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 893 है। इन केंद्रों पर 1754 बूथ बनाए गए है। जहां वोटर चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा मतदाता सदर विधान सभा में है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 454161 है। इसमें 241325 पुरूष तथा 212817 महिलाएं और अन्य 19 मतदाता शामिल है। इसीक्रम में सबसे कम मतदाता मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र में है। यहां कुल 363067 मतदाता है। इसमें 194049 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 169004 है। इसीक्रम में अन्य 14 मतदाता है। दूसरे स्थान पर घोसी विधान सभा में 417229 वोटर है। इसमें 225629 पुरूष तथा 191596 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या चार है। तीसरे नंबर पर विधान सभा मधुबन है। यहां वोटरों की संख्या 383323 है। इसमें 206224 पुरुष तथा 177052 महिला तथा अन्य 47 मतदाताओं की संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed