फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 24 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय के विरुद्ध उनकी ही पार्टी के हटाए गए मंडल अध्यक्षों और उनके समर्थकों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। जिलाध्यक्ष द्वारा चार दिन पहले ही पांच मंडल अध्यक्षों को हटाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच जिलाध्यक्ष का पुताला फूंका। मंडल अध्यक्ष और उनके समर्थक इतना अधिक नाराज थे कि कुल 13 में से आठ ने अपने त्याग पत्र देने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे पार्टी की टोपी पहने लगभग 50 युवाओं ने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध मुुखर होकर सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्षों और उनके समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद और जिलाध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए। नाराज कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि वे छोटे पदाधिकारियों का अपमान करते हैं। अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं। उन्होंने अपना तानाशाही रवैया अपनाते हुए पांच मंडल अध्यक्षों को बिना नेेटिस के ही हटा दिया। नाराज युवाओं ने जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वाले राकेश गुप्ता ,रामाधीन पांडेय, कृपाशंकर सिंह, अवधेश सिंह, प्रभुनाथ चौहान, राम पुकार सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौहान ,विनय गौड़, सुमित कुमार दुबे, विकास चौरसिया, अखिलेश राजभर, विनय साहनी, अनूप कुमार, राम जन्म चौहान, शंकर गुप्ता, बाबू लाल, अनिल कुुमार सहित काफी कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed