{"_id":"5bc8c834bdec22696f00809e","slug":"161539885108-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तरक्की में योगदान करे युवा: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तरक्की में योगदान करे युवा: सांसद
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल भ्रमण पर निकले राज्यसभा सदस्य सांसद सकलदीप राजभर गुरुवार को दोहरीघाट स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों को अभी से जुटने के साथ पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की बात कही। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के आगमन पर स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। शीघ्र ही भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। साथ ही सांसद ने युवाओं को आह्वाहन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी देकर देश की आर्थिक तरक्की में योगदान करे क्योंकि आर्थिक विकास ही देश के विकास का पैमाना है। कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर अभी से जुटने के साथ पार्टी की नीतियों को जनसंपर्क कर लोगों को अवगत कराने की बात कही। बैठक में भरत, संतोष राय श्रीकांत श्रीवास्तव, जोगी सोनकर, विकाश वर्मा, पप्पू गुप्ता, हेमंत राय, प्रेमचंद चौहान, नागेंद्र वर्मा, आशीष शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।