{"_id":"5b8c211142c7924648031c74","slug":"161535910161-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी एक्ट को काले कानून की संज्ञा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी एक्ट को काले कानून की संज्ञा दी
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजोपुर स्थित श्रीठाकुर जी की कुटी पर श्री किशुनदास फलाहारी बाबा की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक में एससीएसटी एक्ट के विरोध में पांच सितंबर को मानव श्रृंखला बनाकर 12 बजे डीएम को पत्रक देने का निर्णय लिया गया। बैठक में एससीएसटी एक्ट पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि फर्जी रिपोर्ट करने वाले को दस साल की जेल की सजा दी जाए। मांग की गई कि न्यायालय से बरी किए गए पीड़ित को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाय। पीड़ित व्यक्ति को अग्रिम जमानत का प्रावधान किया जाय। बैठक में वक्ताओं ने एससी एसटी एक्ट को काले कानून की संज्ञा दी। कहा कि इससे समाज में वर्ग संघर्ष बढ़ेगा। इस कानून के पारित किए जाने से सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग दुखी है।
बैठक में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, राणा प्रताप सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, रामचीज सिंह, देवेन्द्रसिंह, ओमप्रकाश सिंह, नागेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, अश्वनी सिंह, अवधेश सिंह, पवनसिंह, रामनिवास सिंह, राजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, चन्दा सिंह, चन्दन सिंह, सोनू सिंह, रणधीर सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन लल्लन सिंह ने किया।