फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सदर अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी तक सिमटी सफाई व्यवस्था

सदर अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी तक सिमटी सफाई व्यवस्था

Wed, 01 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सदर अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी तक सिमटी सफाई व्यवस्था
मऊ। जिला अस्पताल में सफाई सिर्फ सीमित स्थानों पर ही की जा रही है। उन्हीं स्थानों पर सफाई की जा रही है, जहां टीम जांच करने आसानी से पहुंच सकती है। जिला अस्पताल में अन्य जगहों पर गंदगी का अंबार ही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था का कार्य देख रही संस्था द्वारा 14 कर्मचारियों के सापेक्ष केवल कुछ कर्मचारियों से सफाई कराई जा रही थी, जबकि भुगतान सभी का किया जा रहा था। इसके अलावा प्रबंधन की मिलीभगत और सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अस्पताल में साफ सफाई न के बराबर ही होती है। इसकी जानकारी होने पर डीएम प्रकाश बिंदु ने 24 जुलाई को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जहां डीएम द्वारा सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर संबंधित फर्म का टेंडर निरस्त करने के लिए जांच के लिए सदर एसडीएम अनूप कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी की थी। पिछले कई दिनों से टीम के सदस्यों के आवाजाही को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी और प्रवेश द्वार पर सफाई तो कराया जा रहा हैं, लेकिन पैथोलॉजी कक्ष, एनआरसी केंद्र, वार्डों में सफाई व्यवस्था न के बराबर होने से गंदगी पसरी पड़ी है। इस बाबत सीएमएस डा. बृजकुमार का कहना है कि अस्पताल में सफाई हर जगह कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो इसकी जांच करा के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed