{"_id":"5b61f4b24f1c1b9d3e8b48e6","slug":"161533146290-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पनाथ के बाद रुक गया जनपद का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पनाथ के बाद रुक गया जनपद का विकास
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के कद्दावर नेता रहे कल्पनाथ राय के निधन के बाद जनपद का विकास रुक गया है। उनके निधन के बाद से जनप्रतिनिधियों ने जिले के विकास के बारे में सोचा भी नहीं। वे केवल जातिवादी राजनीति करते आ रहे हैं। यही वजह है कि किसी जमाने में विकास के नाम में अग्रणी रहने वाला मऊ जिला काफी पिछड़ गया है। यह बातें बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्व. कल्पनाथ राय की धर्मपत्नी और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहीं।
उन्होंने कहा कि स्व. राय ने अपने जीवन काल में 400 केवी सब स्टेशन सहित समूचे जिले में विद्युत उपकेंद्रों की श्रृृंखला स्थापित कराया। दूर संचार केंद्रों का निर्माण कराकर जिले को टेलीफोन और मोबाइल के क्षेत्र में अग्रणी बनाया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए उन्होंने स्टेडियम का निर्माण कराया। लेकिन कोई भी संस्थान उनके नाम पर नहीं हो सका। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल स्व. कल्पनाथ राय जिला अस्पताल किया जाए। उनके नाम पर दिल्ली अथवा मुंबई जाने वली ट्रेनें चलाई जाएं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी जल्दी ही सड़क पर उतरेगी। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने मांग की कि जिले में स्व. कल्पनाथ राय द्वारा निर्मित कराए गए तीन ओवरब्रिजों के नाम क्रमश: ब्रिगेडियर उस्मान, कल्पनाथ राय और बाबू उमराव सिंह के नाम पर रखे जाएं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 6 अगस्त को स्व. कल्पनाथ राय पुण्यतिथि जिले के विभिन्न स्थानों पर मनाई जाएगी।