{"_id":"5b43b8c24f1c1b18308b5462","slug":"161531164866-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीई के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का नामांकन रद्द होने से अभिभावक परेशान हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से कई अभिभावकों ने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि आरटीई के तहत बेसिक शिक्षा विभाग से कोपागंज तथा रतनपुरा सहित विभिन्न ब्लाकों के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को नि:शुल्क दाखिला दिलाया गया है। गत वर्ष विभाग की तरफ से मात्र दो माह का ही प्रतिपूर्ति दिया गया है। विद्यालय प्रशासन बच्चों का प्रवेश लेने से मना कर दिया है। विभागीय अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्गावती देवी,मेवालाल, वसी अहमद सहित बच्चे तथा अभिभावक शामिल रहे।