फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीएम कल करेंगे सूरजपुर गांवका निरीक्षण

डीएम कल करेंगे सूरजपुर गांवका निरीक्षण

Mon, 21 May 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डीएम कल करेंगे सूरजपुर गांवका निरीक्षण
जिलाधिकारी प्रकाश विन्दु 23 मई को को सुबह सात बजे विकास खण्ड दोहरीघाट के ग्राम-सूरजपुर का निरीक्षण करेंगे। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत मार्निंग फालो-अप तथा संकल्प यात्रा निकाली जायेगी। निरीक्षण के समय सभी जिला स्तरीय अधिकारी व तहसील, ब्लाक और ग्राम स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि निरीक्षण से पूर्व गांव में जाकर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर लें। पात्र लाभार्थियों का चयन कर व उन्हे लाभान्वित करने करने की कार्यवाही करेेंगे। थाना समाधान दिवस और दैनिक जनसुनवाई के समय आने वाली सभी शिकायतों का निराकरण करायेंगे। डीएम ने कहा है कि उप जिलाधिकारी ,तहसीदार गांव में वरासत तथा भूमि विवाद,अवैध कब्जा,अतिक्रमण चिन्हित करके उसका निस्तारण एक दिन ही पूर्व करा लेें। इसके अतिरिक्त आवास, पेंशन, चिकित्सा व्यवस्था, जननी सुरक्षा योजना, पेयजल, सड़क, विद्युत, भूमि विवाद, खाद्यान वितरण, राशन कार्ड आदि सभी प्रकार की शिकायतों का निराकरण एक दिन पूर्व ही करा लेने के निर्देश डीएम ने दिया है। जिलाधिकारी ने चेताया है कि निरीक्षण के समय यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होगी तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed