फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सब्जियों के राजा आलू का भाव आसमान पर, आम लोग परेशान

सब्जियों के राजा आलू का भाव आसमान पर, आम लोग परेशान

Wed, 16 May 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सब्जियों के राजा आलू का भाव आसमान पर, आम लोग परेशान
सब्जियों का राजा कहे जाने वाले आलू के दाम में उछाल आने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बाजार में आलू का भाव आसमान छूने लगा है। हालत यह है कि आलू 18 से 20 रुपया प्रति किग्रा बिक रहा है। आलू के दाम में उछाल आने का फायदा कारोबारी खूब उठा रहे हैं। मंडी में 1300 कुंतल के सापेक्ष 600 कुंतल की ही आवक हो रही है। आवक कम होने से रिटेलरों की चांदी कट रही है। वह मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। संबंधित विभाग की तरफ से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन

कई वर्षो से आलू की फसल का उचित मूल्य न मिलने से किसानों का आलू की फसल से मोहभंग होता जा रहा है। उद्यान विभाग के आंकड़ों की मानें तो जिले में 800 हेक्टेयर में आलू की खेती की जाती है। वर्ष 2018 में 160000 कुंतल आलू का उत्पादन हुआ था। गत वर्ष बंपर आलू का उत्पादन होने के बाद भी भाव गिरने के चलते अधिकांश किसान कोल्ड स्टोरेज में ही आलू छोड़ दिए थे। जिले में भंडारण की बेहतर व्यवस्था न होने के चलते किसानों ने आलू की खुदाई कर औने पौने दाम में बेच दिया। जिले में उत्पादन के सापेक्ष 48 प्रतिशत ही भंडारण करने की क्षमता है। जनपद की मंडी में पिपरा मऊ, कन्नौज, कानपुर, आगरा सहित विभिन्न जनपदों से आलू आता है। जिले में आलू की खपत लगभग 1200 से 1300 कुंतल की है, लेकिन गैर जनपदों से मात्र 600 कुंतल की ही आवक हो रही है। ऐसे में आलू का दाम 18 से 20 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया है। आलू के दाम में तेजी से इजाफा होने से गरीब तबके के लोगों को आलू की सब्जी भी मयस्सर नहीं हो पा रही है। इस संबंध में बढुआ गोदाम क्षेत्र के किसान महेंद्र कुमार सिंह, शिवशंकर यादव, संजय कुमार, श्रीनाथ प्रसाद का कहना है कि आलू भंडारण की बेहतर व्यवस्था न होने के चलते आलू की फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। आलू का रेट इस समय बढ़ा तो है लेकिन इसका लाभ ज्यादातर व्यापारी ही उठा रहे हैं। इस बाबत उद्यान विभाग के उद्यान निरीक्षक सतिराज यादव का कहना है कि आबादी बढ़ रही है, लेकिन रकबा में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। वहीं मंडी समिति के सचिव विजय बहादुर दुबे का कहना है कि मंडी में आलू की आवक कम हो रही है। शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed