फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रधान और पूर्व के समर्थकों ने तहसील पर काटा हंगामा

प्रधान और पूर्व के समर्थकों ने तहसील पर काटा हंगामा

Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और पूर्व के समर्थकों ने तहसील पर काटा हंगामा
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा बखरिया (कचिला नरायनपुर) के ग्राम प्रधान और विपक्षी पूर्व प्रधान के समर्थकों ने तहसील मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। दोनों एक दूसरे के खिलाफ अपने अपने पक्ष को लाभ देने का आरोप लगा रहे थे। पूर्व प्रधान चंद्रदेव ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लेखपालों को हटाने सहित जर्जर पुलिया बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

चंद्रदेव यादव के लोगों का कहना था कि वर्तमान प्रधान मनोहर यादव द्वारा 13 ऐसे लोगों का अंत्योदय कार्ड से नाम हटवा दिया है। जिन्हें बहुत पहले से अंत्योदय कार्ड से राशन मिलता था। जबकि शासन का निर्देश है कि केवल पात्र गृहस्थी कार्ड में पात्रों का चयन करना है। अंत्योदय राशन कार्ड को नही छेड़ना है। बावजूद इसके गांव में 43 अंत्योदय कार्ड में से कन्हैया, गोपाल, शिवकुमार, रामचंद्र, आशा देवी, बाबूलाल, मती देवी, गुड्डी देवी, सरिता, लालबहादुर सहित13 लोगों का वर्तमान ग्राम प्रधान मनोहर द्वारा राशन कार्ड से नाम कटवाकर उनकी जगह दूसरे का नाम जोड़ दिया गया है। इन लोगों ने अपना राशन कार्ड वापस करने की मांग की जबकि मनोहर के लोगों ने सब कुछ नियमानुसार होना बताया।
विज्ञापन

इसके बाद चंद्रदेव यादव ने गांव में कार्यरत जितेंद्र धर द्विवेदी और अशोक सिंह लेखपाल को अविलम्ब हटाये जाने, बिना मुनादी कराए आवासीय व कृषि पट्टे का आवंटन तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए गांव में हो रहे विद्युतीकरण में भेदभाव नही करने के साथ भैरोपुर बखरिया मार्ग पर बने पुल में एक जर्जर पुल के टूटने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना संबंधी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि अंत्योदय कार्ड नही कटेगा जिसका कटा होगा उसे जोड़ा जाएगा और ग्रामसभा के लोगों को संतुष्ट करके नियमानुसार ही कोई कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed