फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 lakh rupees received for the theme park of the pond

तालाब के बेस्ड थीम पार्क के लिए मिले 16 लाख रुपये

Mon, 28 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
16 lakh rupees received for the theme park of the pond
मऊ। बजट के अभाव में नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में तालाब बेस्ड थीम पार्क का काम अधर में लटका था। केंद्र सरकार ने अमृत योजना के तहत बनने वाले इस पार्क के लिए दूसरी किस्त के 16 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। अब कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पार्क का काम ठप होने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड नंबर नौ निजामुदीनपुरा मोहल्ले में डेढ़ एकड़ के मैदान परिसर में अमृत योजना के तहत जिले का पहला तालाब बेस्ड थीम पार्क बन रहा है। 50 लाख की लागत से बनने वाले पार्क के काम की औपचारिक शुरुआत अप्रैल 2018 में की गई थी। इसके लिए शासन से प्रथम किस्त के रूप में 10 लाख रुपये मिले थे। यह धन कार्यदायी संस्था ने मैदान में भरे पानी की निकासी करवाने, गड्ढा खुदवाने और बाउंड्री वाल बनवाने में खर्च कर दी। लेकिन दूसरी किस्त न मिलने के कारण मई 2018 से कार्य ठप पड़ गया।
विज्ञापन

अमर उजाला में पहले भी इस मुद्दे पर समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद 19 दिसंबर को ‘36 माह बाद भी तैयार नहीं हो सका थीम पार्क’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसको संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका ने बजट का दुुबारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। पार्क न बनने से लोगों के आक्रोश से अवगत कराया गया। तब पार्क के लिए 16 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। नपाध्यक्ष तैयब पालकी का कहना है कि पार्क के निर्माण के लिए दूसरी किस्त के 16 लाख रुपये आए हैं। शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। धन जारी होने की जानकारी मिलने पर वार्डवासियों में खुशी है। मुहल्ले के डॉ. शैलजाकांत पांडेय, विक्रांत दुबे, दीपक रावत, दिलीप, प्रशांत मिश्रा, मुकेश आदि ने कहा कि अब जल्द पार्क बनने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगी ये सुविधाएं
तालाब बेस्ड थीम पार्क बनने के बाद इसमें छोटे बच्चों के लिए बोट चलाए जा सकते हैं। साथ ही चारों तरफ मार्निंग वाक के लिए पाथवे, एक योगा सेंटर बनाया जाना है। पार्क में प्रकाश के लिए दो हाईमास्ट, पेयजल के लिए टंकी बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed