फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 council schools operating on the basis of single teacher

एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे 16 परिषदीय विद्यालय

Sat, 26 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
16 council schools operating on the basis of single teacher
मऊ शासन की तरफ से एक जुलाई से परिषदीय विद्यालयों को खोला जाना है, लेकिन नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की लंबे समय से कमी बनी हुई है। इन 16 परिषदीय विद्यालय में शिक्षा एकल शिक्षक के भरोसे हैं। शिक्षकों की कमी से बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के प्रति ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में 18 प्राथमिक, चार उच्च प्राथमिक तथा 16 कंपोजिट स्कूल हैं। कुल मिलाकर इस प्रकार नगर में कुल 38 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन की तरफ से एक जुलाई से परिषदीय विद्यालयों को खोला जाना है। शिक्षक ही विद्यालय आएंगे जो बच्चों को आनलाइन कक्षाएं संचालित करने के साथ ही बच्चों तथा अभिभावकों से मिलकर पढ़ाई करने के प्रति प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक के अवकाश लेने या विभागीय बैठकों में जाने की स्थिति में पठन पाठन पर विपरीत असर पड़ता है। आरटीई के तहत प्राइमरी में 30 बच्चों पर एक तथा उच्च प्राइमरी में 35 बच्चों पर एक शिक्षक सहित सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती अनिवार्य की गई है। नियम के तहत 118 के सापेक्ष 76 शिक्षक ही कार्यरत हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षा सत्र का तीसरा माह बीतने को है, लेकिन विद्यालयों में मानक के अनुरुप शिक्षकों की तैनाती न होने से बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो वर्ष 2018-19 में नगर के परिषदीय विद्यालयों में 3725 बच्चों का नामांकन किया गया था। जबकि वर्ष 2019-20 में 3525 बच्चों का नामांकन हुआ है। वर्तमान सत्र 2020-21 में 3562 बच्चों का नामांकन किया गया है। नगरीय परिषदीय विद्यालयों मेें शिक्षकों की एक दशक से नियुक्ति प्रक्रिया बंद है। जिसकी वजह से शिक्षकों की संख्या में प्रतिवर्ष कमी होती जा रही है। इस बाबत नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का कहना है कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर पर नगर के विद्यालयों में शिक्षकों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है।
------------------------------------
एकल शिक्षक के भरोसे चलने वाले विद्यालय
-प्राथमिक विद्यालय बख्सीपुरा
-प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कालोनी
-प्राथमिक विद्यालय हरिकेशपुरा
-प्राथमिक विद्यालय खेदूपुरा
-प्राथमिक विद्यालय भुजौटी
-प्राथमिक विद्यालय मलिकताहिरपुरा
- प्राथमिक विद्यालय भीटी
-प्राथमिक विद्यालय सहादतपुरा
-प्राथमिक विद्यालय युसुफपुरा
-प्राथमिक विद्यालय अछार
-प्राथमिक विद्यालय बख्तावरगंज
-प्राथमिक विद्यालय भदेसरा
-प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन
-प्राथमिक विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे
- कंपोजिट स्कूल सुल्तानपुर
- कंपोजिट स्कूल चकमेंहदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed