फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 council schools in the city area relying on a single teacher

एकल शिक्षक के भरोसे नगर क्षेत्र के 16 परिषदीय विद्यालय

Wed, 04 May 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
16 council schools in the city area relying on a single teacher
नगर के मुंशीपुरा स्थित कम्पोजिट स्कूल में पढ़ातीं एकल शिक्षिक प्रतिमा कन्नौजिया।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से सहायक अध्यापकों के पद रिक्त चलने से बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा नहीं मिल पा रही। ऐसे में नगर के 16 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। विभाग की तरफ से शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के प्रति ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। ऐसे में विद्यालयों में पठन-पाठन में बाधा आ रही है। नगर में कुल 38 सरकारी स्कूल हैं। इनमें 18 प्राथमिक, 16 कंपोजिट तथा चार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 4290 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह बीत चुका है। लेकिन विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरा नहीं जा सका है। नगरीय परिषदीय विद्यालयों मेें शिक्षकों की 10 साल से नियुक्ति प्रक्रिया बंद चल रही है। जिसकी वजह से शिक्षकों की संख्या में प्रतिवर्ष कमी होती जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। एकल चल रहे स्कूलों पर नजर डाला जाए तो प्राथमिक विद्यालय बख्शीपुरा, प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कालोनी, प्राथमिक विद्यालय हरिकेशपुरा, प्राथमिक विद्यालय खेदूपुरा, प्राथमिक विद्यालय भुजौटी, प्राथमिक विद्यालय मलिक ताहिरपुरा, प्राथमिक विद्यालय भीटी, प्राथमिक विद्यालय सहादतपुरा, प्राथमिक विद्यालय यूसुफपुरा, प्राथमिक विद्यालय अछार, प्राथमिक विद्यालय बख्तावरगंज, प्राथमिक विद्यालय भदेसरा, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, प्राथमिक विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे, कंपोजिट स्कूल सुल्तानपुर, कंपोजिट स्कूल चकमेंहदी सहित16 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षकों के भरोसे हैं। ऐसे में शिक्षक के अवकाश लेने या विभागीय बैठकों में जाने की स्थिति में पठन-पाठन बाधित हो रहा है। आरटीई के तहत प्राइमरी में 30 बच्चों पर एक तथा उच्च प्राइमरी में 35 बच्चों पर एक शिक्षक सहित सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती अनिवार्य की गई है। नियम के तहत 117 के मुकाबले 72 शिक्षक ही कार्यरत हैं। यही हाल रहा तो कई विद्यालयों के बंद होने की नौबत आ सकती है। नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर पर नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed