फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1580 patients got treatment

1580 मरीजों ने कराया उपचार

Sun, 26 Jun 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
1580 patients got treatment
चिरैयाकोट में आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमि स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 1580 मरीजों का उपचार किया गया। बेहतर उपचार के लिए 23 मरीजों को प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 53 मरीज, भरुहू का पुरा में 61 और छोटी महरनिया में 46, सिपाह इब्राहिमाबाद पीएचसी में 33, डोमनपुरा में 34, खुरहट में 23, अईलख में 98 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे ज्यादा 85 मरीजों का उपचार मधुबन और सबसे कम का उपचार सुग्गीचौरी पीएचसी में हुआ। यहां तीन डाक्टरों की टीम द्वारा केवल 14 मरीजों का उपचार किया गया। 44 अस्पतालों पर 126 चिकित्सकों की टीम ने 349स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1580 मरीजों का उपचार किया।इसमें 694 पुरूष जबकि जबकि 715 महिला मरीज और 171 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 23 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 23 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल या सीएचसी रेफर किया गया। मधुबन : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 61 मरीजों का परीक्षण कर डाक्टरों ने उपचार किया। डॉ एसएन राम ने मेले में आए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा।

काझाखुर्द  में आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद

काझाखुर्द में आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed