फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उत्साह के माहौल में मनाया गया विश्व योग दिवस

उत्साह के माहौल में मनाया गया विश्व योग दिवस

Fri, 21 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
उत्साह के माहौल में मनाया गया विश्व योग दिवस
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विश्व योग दिवस मनाया गया। सरकारी,गैर सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी प्रतिष्ठानों सहित आम लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। योग को लेकर बच्चों, युवाओं सहित सभी में उत्साह का माहौल रहा। लोग योग के माध्यम से सेहत की सांसे दुरूस्त करने पर मंथन करते नजर आए।
विज्ञापन

नगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विश्व योग दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीसीएसके पीजी कालेज के शिक्षक डॉ. सर्वेश पांडेय ने योगाभ्यास कराया। विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त सरकारी, गैर सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल, कालेज के शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं सहित आम लोगों ने योग प्रशिक्षक के निर्देशन में योग किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आदिकाल से योग के महत्व को समझा गया है और अपनाया गया है। योगाभ्यास एक ऐसी क्रिया है जो आपको स्वस्थ और निरोग रखने में पूरी तरह से मदद करता है। योग के द्वारा आप कई तरह के बीमारियों को मूल से ठीक कर सकते हैं, साथ ही यह आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रकृति के साथ संतुलन बैठाकर स्वस्थ रहने में मदद करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान की तरफ से जिले के विभिन्न स्थानों पर योग का अभ्यास कराया गया। राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के तत्वावधान मे मलिक टोला स्थित संस्था के ट्रेनिंग हाल में अंतर्राष्टीय योगा दिवस के अवसर पर गोवा से आई महिला टीचर अल्पना गुप्ता द्वारा शरीर को हर बीमारियों से बचाने के कई तरह के योग टिप्स दिया गया। संस्था की संरक्षिका नीलम सर्राफ ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर के सनबीम स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सैनिक नर्सिंग कालेज के प्रांगण मे विश्व योगा दिवस समारोह का आयोजन ब्रिगेडियर डॉ. पीएन सिंह चेयरमैंन की अध्यक्षता मे सुबह छह बजे प्रारंभ किया गया। नर्सिंग कालेज की सभी छात्र-छात्राए, सैनिक आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों तथा अध्यापको ने बढ-चढ कर भाग लिया। सुल्तानपुर बनौरा स्थित सर बीबी पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस के अवसर पर सपा नेता राजविजय यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाते हुए विभिन्न स्थानों से होते हुए पार्टी कार्यालय पर समापन किया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार विश्व योग दिवस पर मुक्तिधाम, ब्लाक परिसर, मंडी प्रांगण गोठा बाजार विश्व योग दिवस मनाया गया। अमिला संवाददाता के अनुसार विश्व योग दिवस के अवसर पर रामलगन गर्ल्स डिग्री कालेज अमिला के परिसर में शुक्रवार को सरकारी कर्मचारी व गैर सरकारी स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार विश्व योग दिवस के अवसर पर तहसीलस्तरीय योग शिविर का आयोजन पांती रोड़ स्थित खेल के मैदान किया गया। उपजिलाधिकारी डॉ. सी एल सोनकर ने दीप प्रज्वलित करते हुए योग शिविर का शुभारंभ किया। सूरजपुर संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के विभूति नरायण इंटर कालेज के सभागार में विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन गायत्री परिवार के सदस्य एवं इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य गंगा धर राय के द्वारा आयोजित किया गया। क्षेत्र के लोगों को योगाभ्यास के द्वारा बीमारियों से बचने के गुर सिखाया गया। रसूलपुर न्याय पंचायत के चंद्रबारी स्थित श्री शक्ति शिक्षण संस्थान के प्रबंधक मुरली धर मौर्य के द्वारा विद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुरलीधर मौर्य एवं श्री श्रीप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार विश्व योग दिवस के अवसर पर शुकवार को क्षेत्र के फत्तेहपुर के गा़मीण स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी रानीपुर ने कार्यक्रम की शुरुआत किया। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार शुक्रवार क़ो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीडीएस मैनर हायर सेकेंडरी स्कूल, चिरैयाकोट के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों नें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार स्थानीय कृषि मंडी गोठा के प्रांगण में विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित कर सैकड़ो लोगो ने बंगलोर से आए आर्ट आफ लिविंग के योग प्रशिक्षक जयसिंहगोहिलोत के नेतृत्व में योग कर स्वास्थ्य जीवन के टिप्स लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष फागू चौहान ने मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।सभी से जीवन मे योग को अपना कर स्वस्थ्य जीवन जीने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed