{"_id":"5d0d12488ebc3e7ca318c7d4","slug":"156113772119-mau-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगाब्लाक के चलते दो ट्रेनें निरस्त, चार बदले रूट से गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगाब्लाक के चलते दो ट्रेनें निरस्त, चार बदले रूट से गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। गोरखपुर - वाराणसी रेलखंड के बीच सादात- माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच एलएसएस वर्क के चलते शुक्रवार को साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया।मेगा ब्लाक की वजह से दो ट्रेनें निरस्त रही, जबकि चार ट्रेनें बदले रूट से रवाना हुई। वहीं निर्माण कार्य के चलते भी दूसरे ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित दिखी। दादर एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया।
रेलवे ने सादात- माहपुर के बीच एलएसएस वर्क के चलते शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े तीन बजे तक साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। मेगा ब्लाक के चलते इलाहाबाद से मऊ जाने वाली डीएमयू अप और डाउन मऊ आने के बजाए मंडुवाडीह स्टेशन से टर्मिनेट होकर इलहाबाद के लिए रवाना हुई। वहीं भटनी से वाराणसी सिटी जाने वाली भटनी पैसेंजर अप और डाउन दोनों निरस्त रही। लखनऊ से वाराणसी सिटी जाने वाली डाउन कृषक एक्सप्रेस मऊ से ही टर्मिनेट होकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इसी तरह से गोरखपुर से वाराणसी कैंट जाने वाली गोरखपुर-वाराणसी पैसेंजर भी मऊ से टर्मिनेट होकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। दो स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य के चलते लिच्छवी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे देरी से रहीं। उधर ट्रेनों के निरस्त तथा टर्मिनेट होने के बाद भी मऊ जंक्शन पर इंक्वायरी बोर्ड पर ट्रेनों के विलंब का सही समय न दर्ज किए जाने पर यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। इसबीच ट्रेनों के संचालन ठप होने से कई यात्रियों ने यात्रा निरस्त कर बैरंग लौट गए तो कई रोडवेज या दूसरे वाहनों से गंतव्य स्थान को रवाना हुए। इस बाबत वाराणसी मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता का कहना है कि मेगा ब्लाक के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया था, जबकि कई ट्रेनों को टर्मिनेट कर चलाया गया।