फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   15 दिवसीय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

15 दिवसीय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

Thu, 20 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
15 दिवसीय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ
मऊ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से और शासन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए 20 जून से 5 जुलाई तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पखवाड़ा की प्रगति को लेकर शासन स्तर पर हर रोज समीक्षा की जाएगी। साथ ही शत-प्रतिशत महिलाओं की स्क्रीनिंग की निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को तीन चरण में 5000 रुपये कि धनराशि दी जानी है। बताया कि जिले में जनवरी 2017 से 11 जून 2019 तक महिला लाभार्थियों की संख्या 22,126 निर्धारित की गई है। इस दौरान अभी तक 21,684 लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। जिले में अब तक लगभग 99 फीसदी का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। कहा कि कार्यक्रम का मूल्यांकन सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से किया जा रहा है जिससे लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed