{"_id":"5d0a799b8ebc3e07be2d93d8","slug":"156096756515-mau-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश के खिलाफ लामबंद हुए लेखपाल जारी रखा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश के खिलाफ लामबंद हुए लेखपाल जारी रखा धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के द्यारा छह लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टी दिए जाने से नाराज लेखपाल संघ आंदोलित हो गया। इस दौरान बुधवार को लेखपाल संघ सदर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन दिया। वक्ताओं ने धरना के दौरान कहा कि अधिकारियों की तानाशाही नहीं चलेगी। बोले लेखपालों पर लगाया आरोप निराधार है। ऐसे में लेखपालों को को जारी प्रतिकूल प्रविष्टी वापस ली जानी चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि यदि कोई शिकायत करता है तो पहले संबंधित लेखपाल को अधिकारी नोटिस जारी करें। लेखपालों का पक्ष जानने के बाद अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करें। लेकिन यहां पर सभी छहों लेखपालों को सीधे प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई। धरनारत लेखपालों ने मांग किया कि पहले सभी छह लेखपालों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टी वापस ली जाए, दूसरे प्रशिक्षण प्राप्त लेखपालो को स्थाई किया जाए साथ ही सेवा निवृत्त लेखपालों के पेंशन संबंधी विसंगति को दूर किया जाए। मांगों ने चेतावनी दिया कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं होगी उनका धरना जारी रहेंगा। धरने में मुख्यरुप से पेशकार सरोज, कुमारी सपना, रामआशीष सिंह, सरस्वती चौरसिया, हरिप्रसाद गौतम सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहें।