फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सूचना के बाद भी विलंब से पहुंच रहीं एंबुलेंस

सूचना के बाद भी विलंब से पहुंच रहीं एंबुलेंस

Wed, 19 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सूचना के बाद भी विलंब से पहुंच रहीं एंबुलेंस
किसी जमाने में 108 और 102 नंबर की एंबुलेंस 30 मिनट में पहुंच जाती थी। लेकिन, अब इसके समय पर न पहुंचने की शिकायतें बढ़ गई हैं। जिले में 108 और 102 नंबर की एंबुलेंस की 47 एंबुलेंस हैं। लेकिन इनमे अधिकांश गाड़ियों की स्थिति खस्ताहाल है। यहीं नहीं अधिकांश एंबुलेंस में मानक के अनुसार न तो दवाइंया उपलब्ध है न ही आक्सीजन व स्ट्रेचर। इस अव्यवस्था के चलते एंबुलेंस के पहुंचने पर मरीजों व तीमरदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले की 23 लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए एक जिला अस्पताल, एक महिला जिला अस्पताल, 9 सामुदायिक और 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होते है। जिले में किसी हादसा, सड़क दुर्घटना, बीमारी या अन्य परिस्थितियों में घायलों को पहुंचाने के लिए 27 की संख्या में 102 एंबुलेंस और 17 की संख्या में 108 एंबुलेंस और तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है। जहां एंबुलेंस चालक तथा सहायकों की संख्या 174 है। इसकी मानीटरिंग के लिए प्रोग्राम मैनेजर, दो इमरजेंसी मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव अधिकारी की नियुक्ति है। इतने संसाधन के बावजूद कई बार घायलों को एक घंटे की बाद एंबुलेंस द्वारा पहुंचाया जा रहा है। जबकि विभागीय आंकड़ों के अनुसार एंबुलेंस को नगर क्षेत्र में 20 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनट के अंदर पहुंचना है। लेकिन नगर क्षेत्र में ही यह 40 और ग्रामीण क्षेत्रों में 50 मिनट बाद पहुंच रही है। सूत्रों की माने तो कई बार विलंब के चलते 100 डायल ही घायलों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराते है। इसके अलावा मौजूदा 47 एंबुलेंसों में अधिकांश खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed