फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मांग पूरी न होने के विरोध में शिक्षकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

मांग पूरी न होने के विरोध में शिक्षकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Wed, 19 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मांग पूरी न होने के विरोध में शिक्षकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में 10 से अधिक पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया, लेकिन आज तक उनका निस्तारण नहीं हुआ। इसलिए मजबूरन धरने के लिए शिक्षकों को आना पड़ा। सैकड़ों शिक्षकों की वेतन कटौती, बकाया वेतन, चयन वेतनमान, नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन एरियर भुगतान सहित तमाम मांगों को पूरा नहीं किया जा सका है। शिक्षा सत्र शुरू होने में चंद दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक विद्यालयों पर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों को विद्यालय तक भेजवानें की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। खेलकूद सामग्री एवं लाइब्रेरी पुस्तकों में गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो की सूची, प्रकाशित करनें एवं नियमानुसार पदस्थापन करने की मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जबतक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। शिक्षक नेता विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जब तक नियमानुसार मांगों पर कार्रवाई नहीं करते और मुख्य सचिव के निर्देशानुसार संगठन से वार्ता कर कार्यवृत्ति जारी नही करते हैं, तब तक अनवरत धरना चलता रहेगा। धरने को अमित कुमार सिंह, जगदीश गौतम, नंदलाल यादव, मनमोहन पांडेय, सूर्यभान शर्मा, अवधेश राय आदि ने संबोधित किया। धरने में राधेश्याम राम, मनिराम, सिद्धनाथ प्रसाद, उपेंद्र तिवारी, पारस यादव, अखिलेश कुमार, अफजाल अहमद, सुबाष सिंह, सुनील राय, रणंजय प्रताप मल्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed