फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ‘अंतरा’ और ‘छाया’ परिवार नियोजन में बेहतर

‘अंतरा’ और ‘छाया’ परिवार नियोजन में बेहतर

Wed, 19 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
‘अंतरा’ और ‘छाया’ परिवार नियोजन में बेहतर
सीएमओ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी के स्टॉफ नर्स एएनएम की बैठक सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ‘अंतरा और छाया में बेहतर कौन’ दोनों परिवार नियोजन के साधन में प्रयोग और जागरुकता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि अनचाहे गर्भ को रोकने व बच्चों में पर्याप्त अंतर रखने के लिए शासन की ओर से 15 फरवरी 2018 को गर्भ निरोधक योजना लांच की गई। हर तीन माह में लगने वाला अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन का महिलाओं में बढ़ती डिमांड को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इसे महिला चिकित्सालय, पीएचसी सीएचसी में नि:शुल्क उपलब्ध का निर्णय लिया है। कहा कि काउंसलिंग के बाद ही महिलाओं को इंजेक्शन लगाया जाता है। इस इंजेक्शन का उपयोग करने वाली महिला को एक साल तक रोकथाम के लिए अन्य किसी साधन का उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ती है। दूसरे विकल्प में महिलाओं को मुफ्त में छाया टेबलेट दिया जाता है। इसका सेवन हर चार दिन में करना होता है। अंतरा इंजेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए अंतरा इंजेक्शन को पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को नहीं दिया जाता है। दोबारा जब भी गर्भधारण करना चाहें तो 6 माह पहले इंजेक्शन लगवाना बंद कर दें।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर सीएमओ डॉ. एम लाल, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. पंकज गुप्ता, धनावती पांडेय, दीपिका तिवारी, सिद्धू यादव, प्रमिला सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed