फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रिर्जेवेशन कांउटर पर टिकट न मिलने पर यात्री ने काटा बवाल

रिर्जेवेशन कांउटर पर टिकट न मिलने पर यात्री ने काटा बवाल

Wed, 19 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
रिर्जेवेशन कांउटर पर टिकट न मिलने पर यात्री ने काटा बवाल
तत्काल टिकट के लिए लाइन में पहले नंबर पर होने के बाद युवक का टिकट न होने पर युवक ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान युवक की टिकट खिड़की पर तैनात रेलवे कर्मचारी से गहमागहमी हो गई। बात बढ़ने पर युवक ने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक तथा आरपीएफ से की। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ-जीआरपी आरक्षण केंद्र पहुंचकर युवक की शिकायत की जांच की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे आरक्षण काउंटर पर तत्काल के लिए यात्रियों ने लाइन लगाई थी। एक युवक अफताब का आरोप था कि वह यात्रियों में फार्म बंटने के बाद टिकट खिड़की पर पहले नंबर पर मुंबई टिकट कराने के लिए खड़ा था। लेकिन उसे टिकट नहीं दिया गया, जिस पर उसके द्वारा स्टेशन अधीक्षक ददनराम से शिकायत की। युवक की शिकायत मिलने पर स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी एसओ ओमप्रकाश तिवारी आरक्षण केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने युवक की शिकायत की जांच की। लेकिन युवक द्वारा शिकायत गलत मिली। इस दौरान युवक गालीगलौज करने लगा। जिससे रेलवे कर्मचारी नाराज होकर कामकाज बंद कर दिया। करीब आधे घंटे दूसरे यात्रियों के काफी समझाने के बाद नाराज रेलवे कर्मचारियों ने टिकट काउंटर शुरू किया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक ददन राम का कहना है कि मंगलवार की सुबह एक युवक द्वारा तत्काल के लाइन में पहले नंबर पर रहने के बाद भी टिकट न मिलने की शिकायत की थी। जांच करने में उसकी शिकायत निराधार मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed