{"_id":"5d07dff68ebc3e2c7546d0ed","slug":"156079716114-mau-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी न होने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी न होने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज क्षेत्र के देवकली विशुनपुर के दलित बस्ती में सोमवार की सुबह पोखरियों पर अवैध कब्जे के कारण नालियों में रुका गंदा पानी मुख्य रास्ते पर बहने को लेकर ग्रामवासियों ने प्रधान तथा प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के देवकली विशुनपुर के दलित बस्ती में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इसके चलते मुख्यमार्ग पर फैले नाले का गंदा पानी जमा होने से आना जाना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश फूट गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्ष 2017-18 में रामधारी के घर से उमेश के घर तक नाली पटिया मरम्मत के नाम पर फर्जी तरीके से दो लाख चालिस हजार रुपया संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा हजम कर लिया गया है। वर्ष भर से गंदे पानी में होकर आने जाने से मुश्किल हो रहा है। ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी से कई बार शिकायत किया लेकिन खाते में पैसा नहीं होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्राम प्रधान तथा भू राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से अवैध कब्जेदार का कब्जा पोखरी पर कायम है। चेताया कि अतिशीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जय प्रकाश, महेंद्र, गौतम राम, राजेंद्र, लालमुनि, आशा, मनसा, मंजू, शीला, चंद्रकला, संध्या, सुनील, राजकुमार गौतम, योगेश, सतिराम, दीपक, गुलशन, दीपक, शशिकांत आदि रहे।