फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   68 ग्राम पंचायतों में मजदूरों को नहीं मिला काम

68 ग्राम पंचायतों में मजदूरों को नहीं मिला काम

Mon, 17 Jun 2019 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
68 ग्राम पंचायतों में मजदूरों को नहीं मिला काम
मनरेगा से मजदूरों की जिंदगी को बेहतर बनाने का दावा किया जा रहा है लेकिन जिले के मनरेगा मजदूर काम के लिए तरस रहे हैं। वर्ष 2019-20 में जिले के 684 गांवों के सापेक्ष 68 ग्राम पंचायतों में मानव दिवस सृजित नहीं हो सका हैं। ऐसे में मजदूरों को 100 दिन का काम देने का दावा फेल साबित हो रहा है। मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने फटकार लगाई थी। डीसी मनरेगा ने एक सप्ताह के अंदर मानव दिवस सृजित करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 684 गांवों में दो लाख से ज्यादा मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। मनरेगा के तहत हर पंजीकृत मजदूर को काम दिया जाना है। इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2019-20 में 68 ग्राम पंचायतों में मानव दिवस सृजित नहीं किया जा सका है। हालांकि जिले के अधिकारी लगातार मानव दिवस को लेकर निर्देश दे रहे हैं, लेकिन योजना की रफ्तार बढ़ती नजर नहीं आ रही है। हालत यह है कि कार्ययोजना की फीडिंग तक नहीं हो सकी है। फीडिंग के बिना गांवों में काम नहीं हो सकता है। ऐसे में काम न मिलने से मजदूरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो दोहरीघाट में दो, फतहपुर मंडाव ब्लाक में पांच, घोसी ब्लाक में छह, कोपागंज में दो, मुहम्मदाबादगोहना में 31, परदहां में पांच, रानीपुर में 12, रतनपुरा में पांच सहित 68 ग्राम पंचायतों में विकास की गति धीमी हो गई है। अधिकारियों की मानें तो चुनाव के चलते समस्या उत्पन्न हुई है। हाल ही में मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक में 68 ग्राम पंचायतों में मानव दिवस सृजित न होने पर विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद डीसी मनरेगा ने ब्लाकों के एपीओं को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी डीसी मनरेगा विजय शंकर राय का कहना है कि 68 ग्राम पंचायतों में मानव दिवस सृजित नहीं किए जाने के मामले में ब्लाक के एपीओ को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह का समय दिया गया है। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed