जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को हिंदी भवन में हुई। बैठक में प्रत्याशी पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजलूमों, अल्पसंख्यकों एवं वंचित समाज की पार्टी है। कहा कि राहुल गांधी ने देश के 20 प्रतिशत गरीबों को प्रत्येक माह 6000 रुपये एवं साल में 72000 रुपये दिए जाने की घोषणा कर गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाएं। घोसी लोकसभा के प्रभारी प्रदीप राठौर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर के पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान के प्रचार के लिए आगे आएं। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस जन एकजुट हों। जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक अली मंसूरी ने कहा कि पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों का झुकाव पार्टी के तरफ हो रहा है। इस अवसर पर श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय भान तिवारी राहुल बाजपेई, सावंत ,जन्मेजय सिंह ,वीरेंद्र तिवारी ,कुमार सिंह चौधरी ,विक्रम चौहान, हकीम मंसूरी ,मसूद आलम अंसारी, तैयब खान ,मासूम अंसारी, प्रह्लाद राय, स्वामीनाथ राय, रामनिवास राय, प्रदुम यादव, रामाधार निराला, रामप्यारे यादव, सुखचैन, मुस्तकीम मंसूरी अब्दुल्लाह, अरविंद चौहान, विक्रम चौहान, आकाश चौहान, ओम प्रकाश राय, फौजदार प्रसाद, सीमा परवीन ,मनोज गुप्ता आदि सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे ।