फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रैली निकालकर योग के लिए किया जागरूक

रैली निकालकर योग के लिए किया जागरूक

Wed, 27 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर योग के  लिए किया जागरूक
पंतजलि योगपीठ हरिद्वार, युवा भारत संगठन तथा बेसिक शिक्षा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को मुहम्मदपुर झझवा गांव में योग जागरण रैली निकाली गई। रैली के दौरान गांव के युवाओं तथा ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को योग जागरण रैली युवा भारत पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी बृज मोहन तथा युवा भारत सदर तहसील प्रभारी प्रवीण श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई। रैली गांव के प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गो तथा गलियों से होते हुए वापस स्कूल प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के 100 से ज्यादा शामिल रहे। इस दौरान छात्रों ने लोगों को योग का महत्त्व की जानकारी देते हुए नशा न करने की अपील की। रैली के समापन पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें योग ट्रेनर राजन वैदिक द्वारा 28 मार्च से लेकर 1अप्रैल तक होने जा रहे पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान भारत स्वाभिमान जिला सह प्रभारी वायुनंदन मिश्र, अमेरिका, गिरिजा यादव, सुनीता, प्रतिभा राय, प्रेमबालिका राय,सरोज सिंह, नरगिस जमाल, प्रियंका,नितिन, जूही, आँचल, अमित, राजन, सोनू, ओमप्रकाश, अंकित, सूबेदार, जयदीप, अनिता, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed