{"_id":"5c87ed57bdec2214107cffe5","slug":"151552411991-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजननिक स्थानों पर लगे रहे सरकारी पोस्टर बैनर होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजननिक स्थानों पर लगे रहे सरकारी पोस्टर बैनर होर्डिंग्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर बैनर हटाने की मुहिम में जुट गया है। लेकिन जिले के विभिन्न स्थानों पर सरकारी बैनर पोस्टर लगे रहे। रोडवेज के पास मनरेगा से जुड़ा एक बड़ा से होर्डिंग और बसों पर योगी की फोटो पर जिम्मेदार अफसरों की नजर नहीं पड़ी। ये आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते नजर आए। इसके अलावा मझवारा में इंदारा मोड़ पर
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री की फोटो लगा बड़ा सा होर्डिंग्स जिम्मेदार अफसरों की सक्रियता का आइना दिखा रहा था। इसके अलावा बसों पर सीएम की फोटो लगे बैनर चिपके रहे। इसके अतिरिक्त विकास भवन के आस पास भी सरकरी योजनाओं को दर्शाते होर्डिंग्स दिखाई देते रहे।उधर परदहा ब्लाक के औद्योगिक क्षेत्र के पास बिजली विभाग की एक योजना को दर्शाता बड़ा सा होर्डिंग्स और कोटवा गांव में सरकारी योजना का बोर्ड लगा रहा।
मंगलवार की शाम को एसडीएम डा. अंकुर लाठर और सीओ सिटी आलोक कुमार के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर बैनर हटवाया गया। इस मुहिम में गाजीपुर तिराहे से लेकर शहर के अंदर और मिर्जाहादीपुर चौराहे तक पोस्टर बैनर हटाए गए। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, दोनों थानों के थानाध्यक्ष तथा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। पिपरीडीह : पुलिस ने क्षेत्र के भार, पिपरीडीह, फुलवरिया, रैकवारेडीह, बबुआपुर, पंडीतपुरा, कृष्णा नगर, उस्मानपुर, वनदेवी, कहिनौर,कुसमौर आदि बाजारों में सरकारी और राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को हटाया तथा दिवाल पर लिखे राजनीतिक पेंटिंग को पुतवा मिटवाया। बिजली विभाग की एक योजना को प्रचारित करते सरकारी बोर्ड के लगभग सभी गांवों के मुख्य मार्गों पर लगाए गए है। इस बोर्ड पर पीएम सीएम की फोटो के साथ योजना का प्रचार प्रसार किया गया है। अधिकारियों की नजर इन बोर्डों पर अभी नहीं है। ऐसे बोर्ड सभी गांवों में लगे रहे।