फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हवा चलने से गिरने लगी है गेंहू की फसल

हवा चलने से गिरने लगी है गेंहू की फसल

Tue, 05 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
हवा चलने से गिरने लगी है गेंहू की फसल
तेज हवा के साथ बीते रविवार रात हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कारण बरसात के बाद चल रही तेज हवा से गेहूं की फसलें गिरने लगी है। फसलों के गिरने से गेंहू का उत्पादन कम होने की चिंता किसानों को सताने लगी है।
विज्ञापन

बताते चले रविवार की रात लगभग नौ बजे तेज हवा चली और रिमझिम बारिश हुई। बरसात से खेतों में पानी जमा हो गया, इसके बाद चली हवा से फूट रही फसले जमीदोज हो गई। पिपरीडीह क्षेत्र में पिपरीडीह के साथ भार, रैकवारेडीह, ओन्हाईच, अहीलाद, खरगजेपुर, मजखनी, उस्मानपुर, पतिला, कहिनौर, कुसमौर, वनदेवी, हासपुर, मंसड़ी, बबुआपुर, सिंहाव आदि गांव में फसल को नुकसान पहुंचा। मजखनी गांव के किसान ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल में बालियां निकल आई हैं। दाना बनना शुरू हो गया है। फसलों के गिरने से गेहूं का दाना बनने के बजाय सूख जाएगा। ऐसे में गेहूं की पैदावार कम हो जाएगी। किसान योगेश कांदू ने बताया कि तेज हवा से गेहूं की फसल गिर गई है। इसमें आधे से अधिक पैदावार कम हो जाएगी। आगे बारिश हुई तो गेहूं के अलावा राई, सरसों, चना की फसल में नुकसान होगा। अगर और हवा चली और बारिश हुई तो फसल में काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक निखिल सिंह का कहना है कि रविवार को हुई बारिश गेंहू की फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन दलहनी फसलों के लिए नुकसानदायक है। बोले हवा चलने से फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed