फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मूल निवासियों का आरक्षण समा्त करने की साजिश

मूल निवासियों का आरक्षण समा्त करने की साजिश

Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मूल निवासियों का आरक्षण समा्त करने की साजिश
घोसी। संविधान बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से घोसी तहसील मुख्यालय पर रविवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ओपी पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहाकि आर्थिक रुप से पिछड़े सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देना भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही पार्टी की मिलीभगत से हुआ। आरक्षण लागू होने के पहले बसपा एवं सपा ने समर्थन दे दिया था। ये सभी पार्टिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़ों का हक मार रहे हैं। इनसे सतर्क रहने की जरुरत है। आप ऐसे नेता को चुने जो बहुजन समाज का कल्याण करने वाला हो। वर्तमान सरकार मूल निवासियों का आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है। जिसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए लगातार आंदोलन किया जायेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर रविंद्र खरवार, विक्रम बासफोर, प्रमोद गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, रामशब्द भारती, परदेशी, हरिद्वार गोड़, रामानंद, रोशन, राजदिलावर, ऊषा देवी, इंद्रावती देवी, शिवानंद आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामकृपाल भारती तथा संचालन संतोष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed