{"_id":"5c549767bdec224e1b7f621d","slug":"151549047655-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने किया शारदा अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने किया शारदा अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शारदा अभियान के तहत नगर के भुजौटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने 40 बच्चों का नामांकन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि शासन में पहली फरवरी से 30 मार्च तक प्रथम चरण में सर्वे कराकर पंजीकरण अभियान की शुरूआत की है। जिसमें शिक्षकों को अपने आसपास के छह से 14 वर्ष के आउट आफ स्कूल बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले का सर्वे कर निर्धारित फार्म पर पंजीकरण करना होगा। जिनका प्रवेश पहली अप्रैल से निर्धारित कक्षा में कर दिया जाएगा। जबकि द्वितीय चरण में 21 मई से 30 जून तक सर्वे किया जाएगा। पंजीकृत बच्चों का प्रवेश पहली जुलाई में किया जाएगा। इसके पूर्व नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने कहा कि मिशन पहचान के अंतर्गत यह बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है कि कालोनी में सर्वे के प्रथम दिन 40 बच्चों का पंजीकरण कराया गया है। सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन, स्वेटर, ड्रेस वितरित कर दिया जाएगा।नगर के भुजौटी स्थित कालोनी स्थित विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की जाएगी। जिसके लिए पांच प्रशिक्षित शिक्षक अंग्रेजी माध्यम के रखे जाएंगें। इस अवसर पर पंजीकृत 40 बच्चों को बैंग, जूता, मोजा, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक तथा लेखन सामग्री भी वितरित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक चंद्रधर राय, रामानंद चौहान, सुधा वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, नेहा कुमारी, सुनीता आदि शामिल रहे।