फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धूमधाम से मना सनराईज चिल्ड्रेन स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना सनराईज चिल्ड्रेन स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव

Sat, 02 Feb 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मना सनराईज चिल्ड्रेन स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव
पिपरीडीह। रानीपुर ब्लाक के मिर्जापुर स्थित सनराइज चिल्ड्रेन स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभुनाथ चौहान द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विभिन्न गीतों पर सामूहिक नृत्य की बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही नाटक के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों बाल श्रम, दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए विद्यालय के छात्रों ने ‘इतनी सी हंसी छूना है आसमान मैं हूं तेरा’, जूबी डूबी चंदा चमके चम चम चीखे जो गन्ना चोर फिर भी दिल है हिंदुस्तानी नन्हा मुन्ना राही हूं आदि गीतों पर मनमोहक समूह नृत्य पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के बच्चों ने बाल श्रम, दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न महिला उत्पीड़न सहित कई नाटक प्रस्तुत कर ज्वलंत मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बालकृष्ण चौहान ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने जो प्रतिभा प्रदर्शित की है निश्चय ही सभी एक दिन जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को खूब मेहनत ईमानदारी से शिक्षा हासिल करने की नसीहत दी। इससे पहले समारोह में विजय यादव, काशीनाथ सिंह, लालजी यादव, सुवेश चौहान,सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed