फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया माया, डिंपल का जन्मदिन

सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया माया, डिंपल का जन्मदिन

Tue, 15 Jan 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया माया, डिंपल का जन्मदिन
बहुजन समाज पार्टी की तरफ से मंगलवार को नगर के जहांगीराबाद स्थित एक मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री तथा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान 63 किग्रा का केक काटा गया। साथ ही उनके लंबी उम्र की कामना की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य जोनल इंचार्ज ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि लोस चुनाव में बसपा सपा का महागठबंधन सर्वसमाज सहित दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों शोषितों का बंधन है। सपा के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैँ। जोनल इंचार्ज मंडल आजमगढ़ अजय कुमार राजभर ने कहा कि आज पूरे देश में किसान मजदूर बुनकर दबाए जा रहे हैं। यह किसी से छिपी नहीं है। समारोह को विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि एमएस मुजाहिद उमेश चंद पांडेय, नगरपलिका चेयरमैन तैयब पालकी, बालकृष्ण चौहान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

दोहरीघाट : सपा, बसपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायवती तथा सपा सांसद डिंपल यादव का एक साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान विजय चौधरी, शैलेश यादव, रामसमुझ पटेल आदि शामिल रहे। फतहपुर मंडाव : मर्यादपुर बाजार में बसपा कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बसपा युवा नेता आनंद कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बसपा मुखिया मायावती का 63वां जन्मदिन केक काटकर मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी : सपा कार्यकर्ताओं ने कन्नौज की सांसद डिंपल यादव तथा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिवस धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने सांसद डिंपल यादव के साथ बसपा की मुखिया मायावती के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान, नेहाल अख्तर, गोपालसाहनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed