{"_id":"5c2ce96bbdec22570a420615","slug":"151546447211-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंड महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंड महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। स्थानीय तहसील कार्यालय में तहसीलदार के कार्यालय से नदारद रहने से नाराज गोंड महासभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री किशन लाल गोंड ने कहा कि तहसील प्रशासन के संवेदनहीनता के कारण गोंड जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है ।जिससे इस जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है। गोंड जाति प्रशासनिक संवेदनहीनता का दंश झेल रहा है। जिस कारण सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थाओं के साथ समाज के मुख्य धारा से गोंड जाति लाभ से वंचित है।
कहा कि जिलाधिकारी ने गोंड जाति के लोगों को जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए फरमान जारी किया था। लेकिन तहसील प्रशासन हीलाहवाली करते हुए गोंड जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रामकुवंर गोड ने कहा कि यदि तहसील प्रशासन की तरफ से मामले का निस्तारण नहीं किया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरने को रामेश्वर गोंड, शारदा गोंड, सुरेश गोंड, पूनम गोंड ,सुनीता देवी, कुसुम देवी, रमाकांत गोंड आदि शामिल रहे।