{"_id":"5bf04f67bdec226944241520","slug":"151542475623-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने निकाली जनजागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने निकाली जनजागरुकता रैली
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज (मऊ)। राजन कॉलेज आफ वोमेन एजुकेशन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को जन जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाथर ने हरी झंडी दिखाकर किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं मतदाता जागरूक बनो, तीर से न तलवार से सरकार बनाओ मताधिकार से आदि नारे लगाते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। यह रैली ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर कस्बे का भ्रमण करते हुए पुन विद्यालय कैंपस में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाथर ने 18 वर्ष की हो चुकी छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रारूप छह का वितरण कराया। कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत हमेशा कम रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन मतदान में पिछड़ जाती हैं। इस बार मतदान में महिलाएं आगे होनी चाहिए। इस अवसर पर मधुसूदन त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार गोयल, कन्हैया त्रिपाठी, रिपुसूदन, नदीम अहमद, प्रतिभा पांडेय आदि उपस्थित रहे।