फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ठंड शुरू होते ही विदेशी सैलानी पक्षियों पर आफत

ठंड शुरू होते ही विदेशी सैलानी पक्षियों पर आफत

Wed, 22 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ठंड शुरू होते ही विदेशी सैलानी पक्षियों पर आफत
मधुबन(मऊ)। ठंड की शुरुआत होते ही विदेशी सैलानी पक्षियों पर आफत आनी शुरू हो गई है। गोलियों की तड़तड़ाहट और जाल में फंसे पक्षियों की चित्कार से पूरा ताल गूंजने लगा है। लेकिन उनकी चीखों की गूंज उनके रखवालों को नही सुनाई दे रही है। स्थानीय लोगों की माने तो रक्षक ही भक्षक बने हैं तो उनकी रक्षा कैसे हो बड़ा सवाल है। इन पक्षियों की कीमत छह सौ रुपये से लेकर दो हजार तक है। साइबेरियन देश से जीवन रक्षा के लिए क्षेत्र में आये इन पक्षियों के भक्षकों की वजह से जान पर बन आती है। इसका नतीजा यह है कि चिड़ियों की कलरव से गूंजता ताल अब सूना होने लगा है।
विज्ञापन

मधुबन के पूर्व मधुबन बेल्थरा मार्ग के किनारे से लेकर बैरियाडीह, मुंड़ाडांड़, दुबारी के नीचे तक 49 किलोमीटर की लंबे चौड़े परिधि में फैले ताल रतोय में हर साल ठंड की शुरुआत में साइबेरियन लालसर, टिकवा, सुरखाब, निलसर, टिकवा जैसी अनमोल पक्षियां लंबी दूरी तय करके प्रवास पर आती हैं। जैसे ही साइबेरियन देश में गर्मी की आहट होने लगती है ये पक्षी अपने नौनिहाल बच्चों के साथ वापसी कर देते है। बताया जाता है कि इस प्रवास के दौरान ये पक्षी सुरक्षित जगह अंडे देते हैं और इसमें से निकले बच्चे ही इनकी स्वदेश लौटते समय अगुवाई करते हैं। लेकिन इनके लिए अब यह ताल सुरक्षित नहीं रहा।ताल के किनारे बसे ढिलाईफिरोजपुर, फतेहजपुर, ककराडीह, बैरियाडीह, दुबारी, लधुवाई, मर्यादपुर आदि दर्जनों गांवों के लोग बंदूकों से ताल में उतरी चिड़ियों पर फायरिंग करके झुंड के झुंड चिड़िया मारकर बाजार में उसकी विशेषता बताकर ऊंचे दामो पर बेच रहे हैं। इन चिड़ियों का ब्यापार करने वाले इन्हें छोटी चट्टी चौराहों से लेकर मऊ तक पहुंचाते हैं। वही मछुवारों द्वारा ताल में जाल डालकर इन्हें जिंदा पकड़ा जाता है जिनकी कीमत और बढ़ जाती है। लेकिन चिड़िया खाने के शौकीनों ने इन्हें संरक्षण देने वाले विभागों कोे भी ठेंगे पर रखा है। जिससे इन विदेशी पक्षियों के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed