फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव
मऊ। सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान शंकर का विधि विधान से पूजन अर्चन करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। इसी मान्यता के तहत सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों का रेला लगेगा। गंगा जल लाने के लिए रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कावरियों का जत्था गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। जो वहां से गंगा जल भर कर सोमवार को पैदल ही लौटेंगे और शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिवालयों और मंदिरों को सजाने संवारने का कार्य पूरा कर लिया गया। उधर विभिन्न संगठनों की ओर से कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

सावन माह में प्रत्येक दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है, लेकिन सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। भीड़ को देखते हुए प्रसिद्घ मंदिरों में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर,कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर,बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी मंदिरों पर कांवरियों व शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। तड़के से ही भजन कीर्तन शुरू हो गया था, जो सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर पूरे दिन जारी रहेगा। नगर के विभिन्न मुहल्लों से कांवरिए पावरहाउस स्थित श्रीराम मंदिर पर एकत्र हुए। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद नाचते गाते मुख्य मार्ग होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचे। वहां से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। जो सोमवार को गंगा जल लेकर तड़के लौटेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed