फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समाज को सशक्त बनाने के लिए मातृ शक्ति जरूरी

समाज को सशक्त बनाने के लिए मातृ शक्ति जरूरी

Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
समाज को सशक्त बनाने के लिए मातृ शक्ति जरूरी
मऊ। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उस पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए मातृशक्ति आवश्यक है। बोले भारत में महिलाओं को सदैव देवी के स्वरूप माना गया। ऐसे में मातृशक्ति जितनी मजबूत होगी हमारा समाज व राष्ट्र उतना ही सबल होगा।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि, समाज में यह स्थापित शब्द है कि माता बालक की प्रथम पाठशाला होती है। भारतीय राजनीति के प्रखर चिंतक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर नारी शक्ति को संगठित और जागरुक करने का कार्य निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। इस कार्य में लगी महिलाओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए महिला मोर्चा की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यरुप से कवल गिरी,संगीता द्विवेदी, अंकिता त्रिपाठी, रोली सिंह, माधुरी पूरी, सावित्री, विद्यावती, बिंदू, रम्भा आदि सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed