{"_id":"595e82694f1c1baf458b466e","slug":"151499365993-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के बूथ सत्यापन व पुनर्गठन के प्रभारी विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी बूथ सत्यापनकर्ता सम्मिलित हुए।बैठक में जनसंघ के संस्थापक व भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रखर राष्ट्रवादी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यह जो विशाल वटवृक्ष दिख रहा है इसका बीज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही बोया था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक अनुशासित सिपाही की तरह व्यवहार करते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अपना सबकुछ न्योछावर करके भी राष्ट्र्वादी भावना के अनुरूप कार्य कर रहे हैं और आगे भी डॉ0 मुखर्जी के विचारों को आगे बढ़ाते रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डा. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी होने के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ बेहद कुशल रणनीतिकार तथा साथ ही सफल कूटनीतिज्ञ भी थे। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजाद भारत के प्रथम राजनेता थे जिन्होंने कश्मीर के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी ने नेहरू की ढुलमुल और गलत कश्मीर नीति के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस अवसर पर आनंद सिंह, लालचंद चौहान, छोटू प्रसाद, कृष्णकान्त राय, उर्मिला पासी, मंगरु प्रसाद गुप्त, नागेंद्र सिंह, कौशल राय, गुलाब चंद गुप्त, संतोष सिंह, विशाल पाण्डेय, अंबिका यादव, नीरज राही, योगेंद्र यादव, भानू सिंह आदि सम्मिलित रहे।