फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गांव के हर गरीब व्यक्ति को मिलेगा आवास

गांव के हर गरीब व्यक्ति को मिलेगा आवास

Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
गांव के हर गरीब व्यक्ति को मिलेगा आवास
मुहम्मदाबाद गोहना। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता के लिए निर्धारित सामाजिक व आर्थिक जनगणना सूची 2011 में नाम शामिल होने से वंचित पात्र लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए गांव के गरीब लोगों की पात्रता की जांच की जा रही है। अभी तक इस योजना में शामिल मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कुल 526 पात्र लोगों में से 418 व्यक्तियों के खातों में आवास की पहली किस्त 40 हजार रुपये जारी हो चुका है। शेष बचे 108 पात्र के खातों आदि की जांच के बाद धन अवमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हर गरीब व्यक्ति का आवास उपलब्ध कराने की योजना के क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के कुल 526 लोगों को पात्र पाया गया है। इसके लिए सरकार की तरफ से एक लाख 20 हजार रुपये दिया जाना है। इसमें से 418 लाभार्थियों के खाता में आवास की पहली किस्त 40 हजार रूपए भेजा भी जा चुका है। हालांकि 2011 में सामाजिक व आर्थिक जातिगत गणना के आधार पर बनी सूची में शामिल लोगों को ही योजना का लाभ मिलना निर्धारित किया गया है लेकिन सूची में अधिकांश पात्रों का नाम न होने की शिकायत पर शासन ने एक बार फिर से जांच कराने का निर्णय लिया है। 2011 में तैयार की गयी गांवों की सूची में नाम शामिल होने से वंचित लोगों के लिए अच्छी खबर है कि योजना की पात्रता के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले सभी लोगों का नाम शामिल कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित गांवों के विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों को जांच में लगाया गया है और 20 जुलाई तक जांच पूरी कर रिपोर्ट दिए जाने का फरमान है। इस बारे में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी हरिवंश प्रसाद ने बताया कि जानकारी न होने से से सूची में अधिकांश लोगों का नाम शामिल नहीं हो सका है। ऐसे में शासन द्वारा नये सिरे से सूची तैयार करने के लिए जांच किए जाने का निर्देश है। इसके लिए गांवों में तैनात सेक्रेटरी के माध्यम से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed