फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   15 lakh have got corona vaccine in the district

जिले में 15 लाख को लग चुका है कोरोना टीका

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
15 lakh have got corona vaccine in the district
मऊ। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर बीते वर्ष 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण का वर्षगांठ रविवार को है। एक साल से चल रहा टीकाकरण का अभियान अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 90 फीसदी लोगों को टीके की पहली डोज लगाने में सफल रहा है तो वहीं 56 फीसदी लोगों को टीके की दोनों डोज लगाने का दावा विभाग कर रहा है। वहीं बीते तीन जनवरी से शुरू हुए किशोरों के टीकाकरण के तहत अब तक 40 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के प्रमुख सरकारी अस्पतालों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण का पहला चरण शुरू किया गया। जिसमें पहले हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों को टीके लगाए गए। उसके बाद बुजुर्गों और युवाओं को टीके लगाने के इस तरह तीन चरण अब तक रहे हैं। शत प्रतिशत सिंगल डोज का लक्ष्य जल्दी पूरा हो, इसके लिए घर- घर दस्तक से लेकर गांवों तक हर जगह टीमों को पहुंचाया गया। नतीजतन टीकाकरण के पहली वर्षगांठ से पूर्व ही 16 लाख आबादी के टीकाकरण के सापेक्ष शुक्रवार तक जिले में 15 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 9 लाख 25 हजार 108 लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैै।
विज्ञापन

बताया कि 18 वर्ष से 45 वर्ष तक 9 लाख 77 हजार लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। बताया कि इसके अतिरिक्त तीन जनवरी से किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है। इसके तहत 15 से 18 वर्ष के बीच के उम्र के एक लाख 54 हजार किशोरों को टीकाकरण के लिए चिहिन्त किया गया है। इसके तहत अब तक 40 हजार किशोरों को टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं टीकाकरण का ग्राफ तेज करने के लिए सरकारी-गैर सरकारी स्कूल-कॉलेज प्रबंधनों के साथ बैठक कर उनके यहां कैंप का आयोजन कर टीकाकरण करने के अलावा जिले में जिला अस्पताल सहित सभी नौ सीएचसी पर किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed