{"_id":"5c8a96debdec2213eb7375e5","slug":"141552586462-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रत्याशियों की घोषणा पर टीकी लोगों की निगाहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रत्याशियों की घोषणा पर टीकी लोगों की निगाहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद अब मतदाताओं की निगाहें प्रत्याशी की घोषणा करने वाले विभिन्न दलों पर टीकी है। अभी तक किसी प्रमुख राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी के पत्ते का खुलासा नहीं किया है। लेकिन गठबंधन के बाद यह तय हो गया कि मऊ के घोसी लोक सभा की सीट से बसपा का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा।
कई दिनों से लग रहे कयासों का दौर खत्म करते हुए चुनाव आयोग ने रविवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की तो चुनाव को लेकर लोगों में चल रही जिज्ञासा शांत हो गई। इसके साथ ही अब सभी की निगाहें विभिन्न पार्टियों द्वारा की जाने वाली प्रत्याशियों की घोषणा की तरफ टिक गई है। किसी भी दल ने अभी तक घोषणा नहीं की है। घोसी लोकसभा सीट पर मौजूदा समय में हरिनारायन राजभर सांसद हैं। वे 2014 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे।भाजपा पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी समीक्षा के बाद टिकट की घोषणा करेगी। इधर सपा-बसपा गठबंधन ने भी इस सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि यह सीट अधिकृत तौर पर बसपा के खाते में गई है। बसपा सूत्रों के अनुसार आगामी एक दो दिन में बसपा-सपा की संयुक्त प्रत्याशी की घोषणा होने की उम्मीद है। उधर कांग्रेस में भी कुछ नामों पर उच्च स्तरीय विचार-विमर्श चल रहा है। हालांकि अभी पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है।