फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गठबंधन होने पर सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गठबंधन होने पर सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sat, 12 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गठबंधन होने पर सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
। आगामी लोक सभा चुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन की सूचना से दो दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गठबंधन से सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। जिले के कई स्थानों पर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने ढोल- ताशे बजाकर नाचते, गाते और झूमते हुए रैलियां भी निकाली। जोश से लबरेज समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।
विज्ञापन

सपा और बसपा में गठबंधन होने के संकेत तो पहले से ही मिल रहे थे। इससे दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में एक अगल ही तरह का उत्साह देखा जा रहा था। लोगों के बीच अटकलों का दौर चल रहा था। जिले के एक मात्र घोसी संसदीय सीट से टिकट के लिए नेताओं की ओर से भी लखनऊ तक दौड़ लगाई जा रही थी। इन नेताओं के समर्थकों में भी इस गठबंधन को लेकर काफी उत्सुकता थी। शनिवार को दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावित घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही थी। जैसे ही टीवी पर दोनों दलों के प्रमुखों की संयुक्त प्रेस वार्ता शुरू हुई। कार्यकर्ता टीवी पर लाइव प्रसारण देखने में व्यस्त हो गए। संयुक्त प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के पक्ष में खुशी जताते हुए नारेबाजी की। मिठाइयां बांटी और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। नगर के इमिलिया मुहल्ले में युवा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नाचते गाते ढोल ताशे बजाते हुए रैली निकाले। उधर बसपा कार्यकर्ताओं ने कम्हरिया मुहल्ले में जश्न मनाया। इसके साथ मिष्ठान का वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने भी गठबंधन हो जाने पर प्रसन्नता जताई। कहा कि गठबंधन में से सत्ता पक्ष की सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में करार जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed