फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीएम ने 22 नोडल का रोका एक दिन का वेतन

डीएम ने 22 नोडल का रोका एक दिन का वेतन

Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने 22 नोडल का रोका एक दिन का वेतन
मऊ।जिला स्वच्छता समिति के सदस्यों की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। उक्त बैठक में सैयद अली, वसीर, विनोद कुमार सिंह, अमिताभ, शिवजनम यादव, हरिमोहन सिंह, राजेश तिवारी, रमेश सिंह, शीत कुमार सिंह, आरपी राम, अश्वनी राय, गिरीशंकर पांडेय, मनीष कुमार गुप्ता, यशवंत राय, अशोक कुमार सिंह, रामअवतार राम, अमिताभ श्रीवास्ताव, गिरिश चंद्र सिंह, उषा यादव, ऋषि देव पाल, रामकुवर, फेजान अहमद, बलिराम प्रसाद, जय प्रकाश तिवारी आदि लोग अनुपस्थित रहें। जिसपर जिलाधिकारी ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि जनपद में जितने शौचालय बनाए गए हैं उसका शत प्रतिशत उपयोग हो। इसके लिए जनपद स्तर पर ओलंपिक टीम बनाई गई है। जिसके माध्यम से जनपद के सभी न्याय पंचायतों में कार्यक्रम कराया जाएगा। जो प्रतिभागी कार्यक्रम में विजेता होगा। उसको 26 जनवरी 2019 को पुरस्कृत किया जाएगा। कहा कि इस ओडीएफ ओलंपिक कार्यक्रम में जनपद के कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। इसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। कहा कि ओडीएफ ओलंपिक कार्यक्रम तभी सफल होगा जब सभी लोग खुले में शौच करना बंद कर दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ओडीएफ ओलंपिक के संबंध में खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस न्याय पंचायत में खेल का आयोजन किया जाना है वहां का निरीक्षण कर लें। किसी प्रकार की कोई कमी है तो उसका निस्तारण कर लें। जिस-जिस खेल का आयोजन होना है उसकी सामग्री उपलब्ध करा लें। आस-पास की सभी जगहों की साफ-सफाई करा लें। उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबादगोहना ने बताया कि जनपद के प्रभावित न्याय पंचायतों में ओडीएफ ओलंपिक कार्यक्रम के माध्यम से कराया जाएगा कि लोग न्याय पंचायत स्तर पर जागरूक हो। ओडीएफ ओलंपिक के अंतर्गत खुले में शौच करने वाले व्यक्ति को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थित हाने के सख्त निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, उपकृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed