फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   निजी चिकित्सक करेंगे खसरा-रूबेला की भ्रांतियों को दूर

निजी चिकित्सक करेंगे खसरा-रूबेला की भ्रांतियों को दूर

Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सक करेंगे खसरा-रूबेला की भ्रांतियों को दूर
मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बैठक बुधवार की शाम गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में हुई। इसमें खसरा और रूबेला से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में सहयोग देने का फैसला लिया गया। तय हुआ कि सभी चिकित्सक अभियान को सफल बनाने के लिए टीकाकरण के प्रति समाज में फैल रहीं भ्रांतियों को दूर करेंगे। बैठक में टीकाकरण नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. एमलाल ने कहा कि खसरा और रूबेला बेहद संक्रामक बीमारियां हैं। इनकी रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी चिकित्सकों और समाजसेवी से अभियान में सहयोग करने की अपील की। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मंगला सिंह ने कहा कि टीकाकरण और उसमें प्रयोग की जा रही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। बीमारियों से बचाव के लिए हर कोई नौ माह से 15 वर्ष तक के अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। कहा कि टीकाकरण को लेकर जो भ्रांतियां समाज में फैली हैं, उन पर कतई ध्यान मत दें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएस साहनी ने कहा कि खतरनाक वायरस हमारे देश से तभी भागेगा, जब प्रत्येक बच्चे का खसरा और रूबेला का टीका लगेगा। बैठक में डॉ. संतोष राजा गोपाल, सरोज राणा, कामाख्या मौर्या, दुर्गा प्रताप सिंह, समसेर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed